गांव-गांव जाकर गरीबो को बांटे मास्क और सेनेटाइजर

Uk live
0



रिपोर्टर - संजीव मण्डल

दिनेशपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों तक पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन लगा दिया गया है जिसके बाद से प्रशासन व जनप्रतिनिधि तथा हर संस्था के लोग लोगों को जागरूक कर रहे हैं और गरीबों को खाने पीने के लिए राशन और  सैनिटाइजर व मास्क फ्री में बांट रहे हैं इसी के चलते गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बरीराई के जिला पंचायत सदस्य पति चंदन सिंह नयाल प्रशासन एवं अपने टीम को लेकर हर गांव गांव में जाकर लोगों को फ्री में सेनेटाइजर और मास्क बांट रहे हैं साथ ही सभी गांव के नुक्क्ड़ दुकान व जहाँ ज्यादा लोग बहुत जरूरी कार्य के लिए संपर्क में आते हैं उन्हें सुरक्षा हेतु मास्क और सनराइजर्स दिया जा रहा है साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं की सभी लोग अपने घर मे ही रहे घर से बिल्कुल भी ना निकले क्योंकि आप लोग अपने घर में रहकर आप अपने आप को और अपने परिवार के साथ साथ पूरे देश को बचा सकते है तथा और लोगों को भी जागरूक करे
इस दौरान समाजसेवी कैलाश शर्मा ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जहां जहाँ दुकान है और जहां ज्यादा लोगों का आना जाना होता है व गरीबों को हम फ्री में मास्क और सिलेंडर वितरण कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह से कोरोना वायरस हमारे क्षेत्र में प्रवेश न कर सके इसलिए हम सभी को जागरूक भी कर रहे हैं और हम अपनी टीम को हर क्षेत्र में लगा कर इसलिए रखा हैं कि कोई बाहर से अपने क्षेत्र में आ रहे हैं तो उनकी जानकारी प्रशासन को दें और उनकी जांच प्रशासन के सहयोग से करवाया जाए तथा हम जनता का पूरा सहयोग कर रहे हैं और हम आशा करते हैं कि वह भी हमारा और प्रशासन के अपील को मानते हुए अपने ही घर में रहिए और घर से बिल्कुल भी ना निकले और जितना ज्यादा हो सके लोगों को जागरूक करें कि तथा सभी लोग मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें क्योंकि अगर देश बचा रहेगा तो हम आगे को तरक्की कर सकेंगे लेकिन किसी तरह अगर हमारे देश में कोरोना वायरस फैल गया तो सभी के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा और इस बीमारी को हम नहीं रोक पाएंगे इसलिए सभी प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने घर में ही रहे अपने घर से बाहर बिल्कुल ना निकले
            कैलाष शर्मा समाजसेवी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top