रिपोर्ट : गणेश पुजारा
गजरौला_पीलीभीत_उ0प्र0_का_अभियुक्त_02_अदद_12_बोर अवैध तमंचों के_ साथ बनबसा में गिरफ्तार
लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत टनकपुर के निर्देशन में होली पर्व के मध्येनजर जनपद चम्पावत में चलाए जा रहे अवैध हथियारों मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अभियान के क्रम में दिनांक 05.03.2020 को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत दौराने चैकिंग उ0नि0 गोविंद सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी शारदा बैराज द्वारा मय हमराही गणों के रामबाग बृहद कैनाल कॉलोनी बनबसा से अभियुक्त विष्णु शर्मा पुत्र नंदराम शर्मा निवासी- ग्राम बिठौरा कलां, थाना गजरौला, जिला- पीलीभीत, उत्तर- प्रदेश, उम्र- 17 वर्ष को 02 अदद तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना_बनबसा में मु0F.I.R No-13/20 धारा 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज दिनांक को मा0 न्यायालय मे पेश किया जायेगा।
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह यह तमन्चे अपने गाव से लाकर नेपाल बेचने जा रहा था।
पुलिस_टीम-
01- श्री गोविंद सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी शारदा बैराज
02- कानि0 तनवीर आलम
03 कानि0अभिनन्दन गौड
04- कानि0 अनिल देवलाल


