महिला दिवस पर बेरोजगार महिलाओं को मनरेगा के तहत दिया गया रोजगार

Uk live
0

रिपोर्ट : संजीव मण्डल

महिला सशक्तिकरण दिवस पर  बेरोजगार महिलाओं  को मनरेगा के तहत दिया गया  रोजगार

गदरपुर :  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा / MNREGA) भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है, जिसे 7th सप्टेंबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है जो प्रतिदिन 220 रुपये की सांविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य-सम्बंधित अकुशल मजदूरी करने के लिए तैयार हैं।

भारत सरकार द्वारा संचालित मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे हैं अमरपुर (रुद्रपुर) तालाब निर्माण  के कार्य का जायजा लेने पहुंचे ग्राम प्रधान संजीत विश्वास का कहना है कि भारत सरकार द्वारा संचालित मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत जो भी कार्य ग्राम सभा को उपलब्ध होते हैं उसको हम पूरे ग्राम सभा में बेरोजगार व्यक्तियों को उपलब्ध कराएंगे जिससे वह सशक्त हो सके! उनका यह भी कहना है कि बेरोजगार महिलाएं रोजगार पाकर बेहद खुश हैं, भविष्य में जितने भी मनरेगा के काम आएंगे जैसे नाली सफाई तालाब निर्माण एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रम को हम बेरोजगार को उपलब्ध कराएंगे ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top