त्रिवेन्द्र सरकार के जश्न मनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का तंज

Uk live
0
   
रिपोर्ट : भगवान सिंह
देहरादून : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अपने तीन साल के कार्यकाल पूरा होने पर तीन दिन के जश्न में ग्यारह - बारह करोड़ रुपये स्वाहा करने की योजना  पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट के जरिये तंज कसा है ၊
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी जाती है और जनता होली मिलन कार्यक्रम रद्द कर देती है और मुख्यमंत्री और उनके विधायकगण अपनी सरकार के तीन साल पूर्ण होने का जश्न तीन दिन तक ग्यारह से बारह करोड़ खर्च करके मना रही है जिसमें सूचना विभाग विभागों में पैसे बांट रहा है ၊
उन्होने त्रिवेन्द्र सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि काश सरकार इन पैसों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए अस्पताल निर्माण में खर्च करती तो जनता का भला होता ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top