रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (घनसाली ) : घनसाली के देवढुंग विनयखाल में स्थित सिद्व पीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में इस बार अट्ठारह साल बाद अष्टादश महापुराण का आयोजन किया जा रहा है ၊
यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बचल सिंह रावत ने दी ၊ उन्होने बताया कि उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मार्च से होने वाले नवरात्रों पर दस दिवसीय मेला आयोजित किया जायेगा ၊
उन्होने बताया कि अट्ठारह साल बाद यह अष्टादश महापुराण सुख , समृद्धि , शान्ति व खुशहाली के लिए कराया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा भक्तजनों की भीड़ उमड़ेगी ၊
उन्होने इस अष्टादश महापुराण को सफल बनाने के लिए लोगों को इसे ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने की अपील भी की ၊
बैठक में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमनदीप भट्ट , सचिव सोहन लाल रतूड़ी , कोषाध्यक्ष अमर सिंह राणा , राहुल बिष्ट , सोहन भट्ट , पुजारी अंबिका प्रसाद भट्ट , अखिलेश भट्ट आदि उपस्थित रहे ၊


