पौड़ी के द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा की पहल पर ऐतिहासिक होली मिलन समारोह आयोजित

Uk live
0

पौड़ी के द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा की पहल पर ऐतिहासिक होली मिलन समारोह आयोजित..

भगवान सिंह,  रिपोर्ट:

 पौड़ी : पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणाकी पहल पर द्वारीखाल में दशकों बाद जबरदस्त होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, समारोह में द्वारीखाल ब्लॉक और विधानसभा यमकेश्वर समेत कल्जीखाल व पौड़ी जनपद समेत दूरदराज से लोग होली मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे,कार्यक्रम में यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूरी भी मौजूद रही । प्रसिद्ध गढ़वाली गायिका संगीता धौण्डियाल ओर अमीत सागर द्वारा आयोजित गीत-संगीत कार्यक्रम समारोह की मुख्य विशेषता रहा,इस कार्यक्रम में इलाके के महिला मंगल दलों और ग्रामीण महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की और लगभग चार से पाँच हज़ार की ऐतिहासिक भीड़ जिसमें ज्यादातर महिलाएं थी । इस समारोह में उमड़ी,स्थानीय युवाओं ने अपनी खेल मैदान की माँग पूरा होने पर ब्लॉक प्रमुख राणा का आभार जताया और उम्मीद जाहिर की कि वे इलाक़े की समस्याओं का समाधान करेंगे,ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने इस अवसर पर यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रितु खंडूरी से द्वारीखाल ब्लॉक सभागार के भवन समेत इलाके की विभिन्न समस्याओं के समाधान में मदद की बात रखी और कहा कि इस इलाक़े के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिये वे जी जान से प्रयास करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top