रामपुर : आठ मार्च से बाइस मार्च तक पोषण पखवाड़ा होगा आयोजित

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट 

जनपद में 8 मार्च से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।

 यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार शासन द्वारा जारी किए गए तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी  शिवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पोषण पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 8 मार्च को किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही एवं आशा/आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक, 9 मार्च को पंचायत बैठक में स्वच्छता व पोषण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा, 10 मार्च को ग्रामीण पोषण दिवस, 11 मार्च को प्रभात फेरी,12 मार्च को पोषण दौड़ व स्वयं सहायता समूह की बैठक, 13 मार्च को पोषण चौपाल, 14 मार्च को पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता, 15 मार्च को ममता दिवस, 16 मार्च को कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं विद्यालयों में पोषण विषय पर चर्चा, 17 मार्च को किसानों की बैठक, 18 मार्च को सुपोषण गोष्ठी, 19 मार्च को स्वयं सहायता समूहों की बैठक,20 मार्च को अन्नप्राशन, 21 मार्च को गृह भ्रमण एवं 22 मार्च 2020 को वृहद आरोग्य मेला आयोजित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की मंशा को साकार रूप प्रदान करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए शासन द्वारा पुरुष सहभागिता थीम को प्रमुखता दी गई है, इसके लिए विभिन्न गतिविधियों के दौरान पुरुषों की उपस्थिति व उनकी सहभागिता को भी सुनिश्चित कराएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top