यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
दो अवैध तमंचों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
यूपी के रामपुर के थाना शहजादनगर, रामपुर पुलिस द्वारा तुलसी तथा मुकेश पुत्रगण राम सिंह निवासीगण अताई नगर थाना शहजादनगर जनपद रामपुर को पुरैना अताईनगर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिर0 अभि0 तुलसी उपरोक्त के कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर तथा अभि0 मुकेश उपरोक्त के कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुए।
इस संबंध में थाना शहजादनगर पर मुकदमा अपराध संख्या-37/2020 धारा 3/25 बनाम तुलसी उपरोक्त एवं मुकदमा अपराध संख्या-38/20 धारा 3/25 बनाम मुकेश पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



