वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : नाल्डकठूड़ क्षेत्र के ग्राम कामर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान धन सिंह राणा ने आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को
2022 चुनाव के लिए शुभकामनायें व्यक्त की ၊
नाल्डकठूड़ क्षेत्र के ग्राम कामर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान धन सिंह राणा ने आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी 2022 चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
उन्होंने अपने साथ अन्य युवा साथियों हरीश राणा, प्रवेंद्र सिंह राणा एवं वीरेंद्र सिंह राणा के साथ कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होकर पूर्व विधायक सजवाण जी को मजबूती प्रदान कर आगामी कैबिनेट मंत्री पद पर पहुंचने की बात कही।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, डुंडा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, गंगोत्री रावल प्रेमकांत सेमवाल, शीशपाल पोखरियाल सुरेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


