पैर में चोट की वजह से हाथी घायल ,किया जा रहा उपचार

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा

 चंपावत  : पैर में चोट लगने की वजह से हाथी घायल एक हाथी को चोटिल अवस्था में एक हफ्ते से लगातार क्षेत्र के आसपास देखा जा रहा है ၊ एक हफ्ते पहले इस हाथी को  चकरपुर बनखंडी महादेव मंदिर के पीछे देखा गया था जहां वन विभाग टीम ने पहुंचकर गजराज का रुख  जंगल की तरफ कर दिया और इलाज चालू कर दिया ၊ वही हाथी तीन-चार दिन से चंपावत जिले के मजगांव क्षेत्र के कट पुलिया जंगल में देखा गया और इसकी घायल अवस्था देखकर इसकी सूचना वहां के युवाओं द्वारा वन विभाग को आज इस हाथी को सुबह से ही धनुष फुल क्षेत्र में देखा गया जो कि जग बड़ा नदी में पानी से अठखेलियां खेल रहा था जिसे देखने के लिए  ग्राम वासियों का तांता लगा रहा ၊
 गजराज को इतने पास से देखने के लिए बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे ၊ यूके लाइव से फोन वार्ता में रेंजर श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट  ने बताया कि हाथी का ट्रीटमेंट चल रहा है और ग्रामीण वासियों को भी सलाह दी जा रही है कि हाथी के आसपास ना जाएं और उसे परेशान ना करे ၊ ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने ग्रामीणों से अपील की कि हाथी के आसपास ना जाएं और उसे परेशान ना करें ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top