रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : पौड़ी पुलिस प्रशासन ने कल लगने वाले जनता कर्फ्यू की सभी तैयारियां पूरी कर ली है ၊वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों के पुलिस कर्मियों को अलग अलग सैक्टर में बांटते हुए निर्देश दे दिये हैं कि कल सुबह से ही वे अपने अपने थाना क्षेत्र के बाजारों मे मास्क व गल्बस पहनकर और सैनेेटाइज का छिडकाव कर अपनी डयूटी का निर्वाहन करें और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक तौर पर बाजारों में प्रवेश न करने दे जिससे कोरोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके एसएसपी ने सभी जनपद के नागरिकों से भी कल घर पर भी रहकर इस देश हित में लिये गये इस निर्णय जनता कफर्यू को सफल बनाने की अपील की है ၊ हालांकि स्वास्थ संबधी किसी इमरजैंसी पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने की अनुमति दी गयी है जिस पर पुलिस प्रशासन भी मरीज की मदद कर उसे कोरोना से बचने के व्यापक इंतजामों के साथ अस्पताल तक पहुंचायेगा ၊ वहीं कोरोना के कहर से बचने के लिये पुलिस प्रशासन आज से ही पूरी सावधानी बरत रहा है एसएसपी दफतर में पहुंचने वाले लोगों को भी स्वच्छता बरतने को कहा गया है जिस पर हाथों को सैंटाइज कर ही दफतर में प्रवेश की अनुमति दी गयी है ၊ कोरोना से बचने के लिये पुलिस प्रशासन ने मास्क लगाकर अपनी डयूटी देना शुरू कर दिया है जिससे इस महामारी से बचा जा सके।


