रिपोर्टर - संजीव मंडल
गदरपुर : कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से लोगो को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार अलर्ट जारी कर चुका है और इस वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते हुए अपील कर रहे हैं कि ज्यादा भीड़भाड़ में ना जाए और मास्क एवं सेनिटाइजर का प्रयोग करे तो वही प्रशासन द्वारा कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को नियंत्रण करने के लिए सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव करने का निर्देश दिया है जिसके चलते क्षेत्र में आज से सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव करना प्रारंभ हो गया है जिसके चलते ग्राम सभा अमरपुर में सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है
इस दौरान ग्राम प्रधान संजीत विश्वास अमरपुर ने कहा कि सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव इस लिए किया जा रहा है कि कोरोना वायरस को नियंत्रण कर इसको खत्म कर सकें इसलिए पूरे ग्राम सभा के क्षेत्र में छिड़काव किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक महामारी का रूप ले चुका है जिसके चलते सरकार के आदेशानुसार हम सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव क्षेत्र के कोने-कोने में कर रहे हैं जिससे कि कोरोना वायरस से निपटा जा सके ၊
ग्राम प्रधान संजीत विश्वास अमरपुर


