यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
नक़ली दूध फेक्ट्री पकड़े जाने के बाद ज़िले में अधिकारियों की ताबड़तोड़ छापामारी।
यूपी के रामपुर में नक़ली दूध फेक्ट्री पकड़े जाने के बाद ज़िले मे अधिकारियों की ताबड़तोड़ छापामारी। आज प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दूधियों की घेराबंदी की। उत्तराखण्ड को दूध की आपूर्ति ले जा रहे वाहन को रोकने के बाद तीन सैम्पल भरे गए। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
एसडीएम आरके गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग के राम प्रताप गंगवार को तलब किया और राजस्व कर्मियों एवं पुलिस को साथ लेकर सिंथेटिक दूध की तलाश में समोदिया पहुंचे। यहां एक वाहन में दूध के ड्रम लदे हुए देखे तो टीम वहां रुक गई। दूध करोबारी टीम को देखकर सकपका गए। वाहन में तीन दूध कारोबारियों के ड्रम थे। प्रत्येक कारोबारियों के ड्रम से सेम्पल लिया गया।
जिन कारोबारियों से दूध के नमूने लिए गए उनमें अमीर हुसैन, शब्बीर हुसैन और अरबी हुसैन शामिल हैं। कार्रवाई से दूध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई की जानकारी होने पर अन्य कारोबारियों ने रास्ता बदल लिया और वह वैकल्पिक मार्ग से उत्तराखंड चले गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सेम्पल जांच के लिए भेजा।
जाएगा। मिलावट की रिपोर्ट पाए जाने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।




