अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर तारीखेत में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
अल्मोड़ा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर तकनीकी संस्था  ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानी चोरी टिहरी गढ़वाल द्वारा एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड तारीखेत में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें विकासखंड की विभिन्न न्याय पंचायतों से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं इसी के साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया उक्त गोष्टी का मुख्य उद्देश्य एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अंतर्गत बने उत्पादक एवं असहाय उत्पादक समूह को सशक्त करना एवं महिलाओं को अपने मौलिक  अधिकारों के प्रति जागरूक करना था  ၊

 इसी के साथ इस गोष्ठी का उद्घाटन भाजपा नेता श्री ध्यान सिंह नेगी पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर जयपाल  करगेटी एवं तकनीकी संस्था समन्वयक धर्मेंद्र सिंह पवार द्वारा महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से किया गया इस गोष्ठी में तकनीकी संस्था समन्वयक द्वारा यह बताया गया भविष्य में तकनीकी संस्था क्षेत्र में कार्य कर पाने में असमर्थ होगी अता सभी महिलाओं को अपने समूह को संचालित करने हेतु इस माह तकनीकी संस्था का सहयोग प्राप्त हो सकेगा एवं मार्च 2020 के उपरांत तकनीकी संस्था शायद विकासखंड में कार्य ना कर सके ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top