यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
भारी मात्रा में मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले तस्कर गिरफ्तार
यूपी के रामपुर के होली के त्यौहार के दौरान हरियाणा मार्का ब्लैक होर्स को रायल स्टेग अग्रेजी शराब में मिलाकर रायल स्टेग शराब की मात्रा बढाने में तीन आरोपी गिरफ्तार, अपमिश्रित अवैध शराब रायल स्टेग की 196 बोतल व अपमिश्रित अवैध देशी शराब मस्तीह् के 41 पव्वे व पैकिंग व ढक्कन मय शील के व रेपर आदि व अपमिश्रित अवैध शराब से भरी कैन बरामद
पुलिस अधीक्षक, रामपुर शगुन गौतम (IPS) द्वारा आगामी त्यौहारों के परिपेक्ष्य में जनपद में अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वार ब्रहम पाल सिंह के कुशल निर्देशन में थाना टाण्डा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर आज दिनांक 08-03-2020 को आशिफ व उवैश एवं जुवैद को उवैश के घर पर 03 अभियुक्तगणों को अंग्रेजी/देशी शराब की मात्रा बढाने के लिए अपमिश्रित करते बनाते हुए पकड लिया गया । बरामदगी स्थल- ग्राम दर्शनपुरमौके से अपमिश्रित अंग्रेजी शराब रायल स्टेग की 196 बोतल एवं अपमिश्रित देशी शराब मस्तीह् मार्का 41 पव्वे एवं अन्य सामान बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1- आसिफ पुत्र हसनैन निवासी ग्राम रनुआ नंगला थाना टाण्डा, रामपुर। उम्र-33
2- उवैश पुत्र नाजिम निवासी ग्राम दर्शनपुर थाना टाण्डा, रामपुर। उम्र-32
3- जुवैद पुत्र नाजिम निवासी ग्राम दर्शनपुर थाना टाण्डा, रामपुर। उम्र-30
बरामदगी:- मौके से निम्न सामग्री बरामद हुईः-
1- रायल स्टेग की बोतल-196 (भरी हुई)
2- रायल स्टेग की बोतल के रैपर-337
3- देशी शराब के रैपर-20317
4- खाली पव्वे मस्ती मार्का-90
5- देशी शराब मस्ती मार्का के भरे पव्वे-41 (भरे हुए)
6- रायल स्टेग की बोतल के ढक्कन-130
7- मस्ती मार्का पव्वे के ढक्कन-315
8- कैमिकल-03 लीटर
9- यूरिया-01 किलो
10- 03 केन 50-50 लीटर की खाली
पूछताछ:-गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग द्वारा हरियाणा मार्का अग्रेजी शराब ब्लैक होर्स को अपमिश्रित कर शराब की मात्रा बढाकर रायल स्टेग अंग्रेजी शराब व मस्ती देशी शराब बनाते है । ब्लैक होर्स की पेटी 1200/ रु0 की मिलती है तथा रायल स्टेग की बनी हुई शराब की पेटी 3600/रु0 की बिक जाती है । जिससे हम लोगो को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
कार्यवाही:-मु0अ0सं0-55/20 धारा 60(1), 62 आबकारी अधिनियम व 420/467/468/469/471/272 भादवि बनाम आसिफ आदि 03 नफर पंजीकृत कर कार्यवाही की आपराधिक इतिहास-गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


