यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अनंजय कुमार सिंह ने किया और बताया कि महिला दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने संघर्ष और जज्बे के आधार पर प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को विशेष सम्मान प्रदान किया ताकि उनसे समाज को प्रेरणा मिल सके। वही जिलाधिकारी ने वरिष्ठ वृद्ध महिला नूरुल सबाह मदरसा प्रबंधक को अपनी कुर्सी पर बैठा कर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
इसी आयोजन में मौजूद एक महिला शबीना नाज जिसको उसके पति ने घर से निकाल दिया था फिर भी वह हिम्मत नहीं हारी और अपनी दोनों बच्चों एक बेटा और एक बेटी एक समान मानते हुए परवरिश करते हुए अपनी पढ़ाई करते हुए नौकरी और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनपद में सराहनीय एवं उत्कर्ष कार्य किए जैसे गरीब , लड़कियों को शैक्षिक योग्यता दिलवाना, बेघर और बेसहारों को घर दिलवाना, बीमारों का उचित इलाज करवाना, विधवा और विकलांग महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत सुविधाएं दिलवाना और महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के प्रति जागरूक अभियान चलाना रामपुर जिले में सराहनीय उत्कृष्ट कार्य के रूप में समाज सेविका के रूप में अच्छी छवि महिला के रूप में अवलोकन किया गया
जिसे जिलाधिकारी ने सराहनीय कार्य की संज्ञा देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
जिस पर समाज सेविका शबीना नाज ने अपने आप को बहुत गौरवान्वित और सम्मानित महसूस किया और तहे दिल से सभी लोगों का अभिनंदन कर शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं समाज में जमीनी स्तर पर महिलाओं के प्रति ऐसे ही मेहनत और लगन से निरंतर कार्य करती रहूंगी।


