टिहरी बिधायक धन सिंह नेगी ने गिनाये तीन साल के बिकास कार्य

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : आज टिहरी विधायक  धन सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता में बताया की मेरे द्वारा 3 साल में विकास कार्य को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया गया है ၊ 100 करोड़ से ऊपर सड़कों का निर्माण किया गया है तथा 300 करोड़ से ऊपर पेयजल योजनाओं को स्वीकृति किया गया है ၊  12 सौ करोड रुपए टिहरी झील के विकास को मिला है ၊
भारत सरकार से 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल मिला है। विधायक ने कहा 3 साल के अंदर 36 गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया है उन्होंने कहा टिहरी विधानसभा की 12 पंपिंग योजनाओं के लिए धनराशि दी गई है। टिहरी  पर्यटन का  हब बन गया है बारह सौ करोड़  इस बात का प्रतीक है ၊ टिहरी झील को  रोजगार का जरिया बनाकर यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार देने का काम करने वाले हैं। विधायक ने कहा कि मेरे द्वारा 3 साल के कार्यकाल में  टिहरी विधानसभा में विकास की गंगा बहाई है।  इस अवसर पर जाखणीधार, प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल  ,नगर पालिका परिषद सभासद विजय कठैत ,उदय रावत ,चम्बा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट ,रवि सेमवाल ,विक्रम कठैत व्यापार मंडल के नई टिहरी के अध्यक्ष राजेश  डिंयूडी , बाल कृष्ण भट्ट ,रतन पंवार , उदय रावत , असगर अली , अबरार अहमद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top