जिलाधिकारी ने पार्क का किया औचक निरीक्षण

Uk live
0


यूपी के  रामपुर से  ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने ज्वाला नगर स्थित पार्क का  औचक निरीक्षण किया।

 यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी  आन्जनेय कुमार सिंह ने देर रात शहर के ज्वालानगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क का औचक निरीक्षण किया।
 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में स्थापित कराए गए ओपन जिम की गुणवत्ता भी परखी तथा उसकी उपयोगिता के बारे में आमजन से बातचीत की।उन्होंने कहा कि पार्क परिसर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए इसके लिए संबंधित अधिकारीगण रखरखाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। पार्क में किसी भी असामाजिक तत्व पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए उन्होंने चौकीदार को स्पष्ट निर्देशित किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  जगदंबा प्रसाद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर  प्रेम प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top