यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में गत दिनांक 02.03.2020 वादी नवेद खाँ पुत्र मौ0 जाहिद खाँ नि0 ग्राम भैसोड़ी थाना मिलक रामपुर ने तहरीर सूचना दी कि दिनांक 02.02.2020 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा वादी की बाग से 12—13 खैर के पेड़ काट कर चोरी कर ले गये है । जिसके सम्बन्ध में थाना मिलक पर मु0अ0सं0 65/2020 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक रामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी मिलक व प्रभारी निरीक्षक मिलक के निर्देशन में उ0नि0 लईक अहमद व उ0नि0 सुभाषचन्द्र यादव व हे0का0 432 महेन्द्र सिंह, का0 1474 जाकिर हुसैन, का0 1045 पिंकू सिंह व का0 1007 रजीउददीन एक टीम का गठन किया गया । उक्त टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हसीन खाँ पुत्र मौ0 मिया नि0 ग्राम भैसोड़ी थाना मिलक रामपुर 2. हिमाँशु चौधरी पुत्र विजय सिंह नि0 ग्राम सिर्रा थाना मिलक रामपुर 3. सत्यवीर पुत्र जागन सिंह नि0 ग्राम परतापुर थाना मिलक रामपुर को धर्मपुरा मोड़ राजीव पेड़ नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त ऋषि गौतम पुत्र पातीराम नि0 ग्राम भैसोड़ी थाना मिलक रामपुर मौके से भागने में सफल रहा । अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी से काट गये खैर के पेड़ की 25 कुन्तल लकड़ी बरामद गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. हसीन खाँ पुत्र मौ0 मिया नि0 ग्राम भैसोड़ी थाना मिलक रामपुर
2. हिमाँशु चौधरी पुत्र विजय सिंह नि0 ग्राम सिर्रा थाना मिलक रामपुर
3. सत्यवीर पुत्र जागन सिंह नि0 ग्राम परतापुर थाना मिलक रामपुर
तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ၊


