रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : दिल्ली हिंसा का शिकार हुए उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले के रोखड़ गांव निवासी 17 वर्षीय युवक दलवीर के गांव में मातम पसरा हुआ है ၊ गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले दलवीर की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पहुँची तो उसका पूरा गांव दलवीर के घर दौड़ पड़ा ၊
दिल्ली शाहदरा में एक बेकरी में काम करने वाले दलवीर को दंगाईयों ने जिंदा जला दिया था जिसके कारण उसके परिजन उसका आखिरी वक्त में चेहरा तक नही देख पाए थे ၊ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के गृह जनपद के निवासी दलवीर सिंह के परिजनों की अभी तक किसी ने सुध नही ली है ၊ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दलवीर सिंह के परिजनों को जरुर 5 लाख रु देने की घोषणा की है लेकिन उनके एक भी प्रतिनिधि ने अभी तक शोकाकुल परिवार की सुध नही ली है ၊पुलिस प्रशासन ने दिल्ली हिंसा के शिकार हुए दलवीर सिंह के रोखड़ा गांव जाकर उनके परिवार को ढांढस बंधवाया है ၊


