घनसाली - मुख्यमंत्री की घोषणा पर नही हो रहा अमल

Uk live
0

रिपोर्ट : केशव रावत
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर नहीं हो रहा है अमल ।
    घनसाली :  मामला दिजुला घाटी का है जहाँ ग्रामीणों की वर्षों से जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की माँग हैं ।
    29 दिसंबर 2017 को  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसान मेला के अवसर पर घनसाली पहुंचे थे और मुख्यमंत्री ने घनसाली से दिजुला घाटी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की थी, मगर आज ठीक 2 साल से ऊपर बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही तक नहीं हुई जिसके कारण दिजुला घाटी के ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हैं ၊ 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जिला सहकारी बैंक की शाखा नहीं खोली गई तो हमें उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा ၊  ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री की बात पर ही अमल नहीं हो पा रहा है तो आम जनमानस की बात को कौन सुनेगा ၊ ग्रामीणों का कहना है कि उनको अपने रोजगार गारंटी के पैसे  व पेंशन के पैसे निकालने के लिए 50  किलोमीटर दूर  चिन्यालीसौड़ या लंबगांव जाना पड़ता है जहां पर कभी कनेक्टिविटी नहीं रहती है तो कभी अन्य व्यवधान होने के कारण छोटी छोटी रकम के लिए कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं ၊   जितना पैसा उनका गारंटी का खाते में आ रखा होता है उतना पैसा उनका किराया भाड़े पर ही चले जाता है इसलिए ग्रामीणों ने दिजुला घाटी के दर्जन भर गांव के  सेंटर पैलेस में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग वर्षों से कर रहे हैं ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top