रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आमजन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक सेवाओं सम्बन्धी वस्तुएं खरीदने हेतु किसी भी नागरिक को कतई भी घबराने की जरूरत नहीं है।
आम नागरिक को जरूरत की वस्तुएं खरीदने के लिए सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपके नजदीकी प्रतिष्ठान में सब्जी, दूध,मेडिकल दवा आदि मिलती रहेगी। लेकिन इसके लिए समय का निर्धारण किया गया है।
आवश्यक सेवाओं सम्बन्धी प्रतिष्ठान प्रति-दिन अपराह्न 2 बजे से सांय 6 बजे तक खुला रहेगें। तथा 5 से अधिक लोग एक स्थान पर नही रहेगें। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु आमजन जागरूकता का परिचय देते हुए सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पूर्ण रूप से अनुपालन करेंगे।


