अफवाह के कारण लोग पूरी रात दहशत में, पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Uk live
0




रिपोर्टर -  संजीव मण्डल

रुद्रपुर : रविवार की रात शहर के कई मोहल्लों में एकाएक तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गई। जिससे लोग रात भर दहशत के साये में रहे। ये सिलसिला रात करीब 12 बजे से शुरू हुआ और रात भर लोगों में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। इस संबंध में जब पुलिस को पता चला तो पुलिस ने सात लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी को पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात कुछ लोगों ने कालोनियों में घूम कर अफवाह फैलाई कि आसमान से आग के गोले गिर रहे हैं तो कुछ ने कहा कि एक गांव में पूरा परिवार पत्थर का बन गया। इस तरह से यह अफवाहों का दौर आधी रात तक चलता रहा। बताया जा रहा कि पुलिस को किसी ने इसकी सूचना दी। इस पर कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट्, चौकी प्रभारी रम्पुरा केजी मठपाल, एसआई विपिन जोशी, एसआई सुधाकर जोशी आदि पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे।
उन्होंने लोगों को समझाया। कहा कि अफवाहों पर कोई ध्यान दें। कोतवाल ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर लिया है। जिसमें सात लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किये गये है। जिनमें रेशमबाड़ी निवासी कल्लू उर्फ भारत पुत्र लालाराम, अंकित, शिवलाल, अंकित, अमन, अभिषेक गोस्वामी, मिकंल पुत्र मोहन स्वरुप समेत अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि मामलें की जांच की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग अफवाहें न फैलायें।
अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। कोतवाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बता दें कि शहर में तरह की अफवाहों से लोग सहम गए थे। यहां तक कि कुछ लोगों ने घरों के आगे गोवर के कंडे और कपूर जलाना और तो कुछ लोगों ने हल्दी के हाथ के छाप अपने घरों के दरवाजों पर लगाने शुरू कर दिए। शहर के सुभाष कालोनी, रम्पुरा, शिव नगर ट्रांजिट कैंप सहित ग्रामीण क्षेत्रों और यूपी सीमा क्षेत्र में भी अफवाहें फैलती रही। लोग अपने परिचितों को मोबाइल फोन से भी सचेत रहने को कहते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top