रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
03 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को चौकी तपोवन थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
=======================
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के निर्देशानुसार जनपद में मफरूरों/ वारंटीओं की गिरफ्तारी सन्बन्धी चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पिछले 3 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को चौकी तपोवन थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया ၊
प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि हरपाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम चोपड़ा पोस्ट ऑफिस पाजना ब्लॉक जखोली जनपद रुद्रप्रयाग के खिलाफ माननीय न्यायालय में फौजदारी वाद संख्या 832/18 एक्सीडेंट का मुकदमा चल रहा है ၊
काफी समय से आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था. माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ कई बार जमानती व गैर जमानती वारंट जारी कर पुलिस को पकड़ने के निर्देश जारी किए.पुलिस ने उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी मगर घर का पता तस्दीक नहीं हो पा रहा था ၊
चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरपाल को कल देर रात बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
*पुलिस टीम*.
°°°°°°°°°°°°°°°°
1. एस आई विनोद कुमार प्रभारी
चौकी ढालवाला
2. कांस्टेबल संदीप कुमार
3. कांस्टेबल पुष्पेंद्र


