पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बचाओ देव याचना यात्रा का डोईवाला में हुआ स्वागत

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह
डोईवाला पहुंचने पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में उत्त्तराखण्ड बचाओ देव याचना यात्रा का देहरादून रोड डोईवाला में स्वागत किया गया । 17 दिवसीय देव याचना यात्रा का 15 फरवरी शहीद स्थल रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर 2 मार्च को खटीमा उधमसिंह नगर आंदोलनकारी शहीद स्थल पर समापन किया जाएगा । मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा कि 34 सूत्रीय समस्याओं व मांगो को लेकर सभी 13 जिलों में कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर किये गए पत्र को सभी धर्मों के देव स्थानों में अर्पित किया जाएगा व सभी देवों से याचना की जाएगी । कार्यक्रम में मोहित उनियाल पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, सागर मनवाल प्रदेश सचिव कांग्रेस, मनोज नौटियाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, सावन राठौर विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई, राहुल सैनी विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, शुभम कांबोज ग्राम पंचायत सदस्य, मधु थापा, बाला देवी, कमल अरोड़ा, अखलाक साबरी, हाजी अब्दुल वहीद, गौरव मल्होत्रा सभासद, पन्नालाल गोयल, भरत भूषण, राजवीर खत्री नगर अध्यक्ष कांग्रेस, आसिफ हसन, आशिक, सतनाम, मनीष यादव आरिफ अली, नरेश मनवाल, अनुज कनौजिया आदि उपस्थित थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top