यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
क्रिकेट मैच पुलिस टीम ने सिटीजन कल्ब को 70 रनों से हराकर दर्ज की जीत
यूपी के रामपुर में पुलिस लाइन क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस की फिटनैस को देखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में क्रिकेट पिच का निर्माण कराया गया था जिसका उद्घाटन एवं पूजन आज पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा किया गया। इसी क्रम में आज पुलिस एवं सिटीजन कल्ब के मध्य 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया। सिटीजन कल्ब के कप्तान डा0 जी0एस0ए0 खान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
रामपुर पुलिस टीम द्वारा पहले बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर सिटीजन कल्ब को 231 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें पुलिस टीम के कप्तान सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे, पवन ने 42 गेन्दों में 54 रन, हेमराज ने 26 गेन्दों में 42 रन, मोहित ने 14 गेन्दों पर 41 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सिटीजन कल्ब टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 160 रन ही बना पायीं। इस प्रकार रामपुर पुलिस टीम ने 70 रनों से सफलता प्राप्त की। सिटीजन कल्ब टीम के सुनील अरोरा ने 21 गेन्दों मंे 26 रन, सोभित भटनागर द्वारा 23 बोल पर 24 रन बनाए।
रामपुर पुलिस टीम के कप्तान सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा 03 विकेट लिए।
मुख्य अतिथि-आर0एस0 भटनागर (चेयरमैन) दी न्यू अर्बन को-आॅपरेटिव बैंक, मैन आॅफ द मैच- सन्तोष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
बैस्ट बल्लेबाज/गेंदबाज- सन्तोष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रहे।
बैस्ट कीपर-दीपक शर्मा रहे।



