रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : आज टिहरी कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में यात्री किराया वृद्धि के खिलाफ हनुमान चौक के पास मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ၊
कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से हनुमान चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व उसके बाद पुतला दहन किया गया ၊
टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है ၊ सरकार ने अपना चुनावी वादा पूरा नही किया जबकि इस सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल हो गया है ၊
उन्होने कहा कि सरकार ने यात्री किराया बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है ၊
राकेश राणा ने कहा कि सरकार हर चीज मंहगी कर रही है और दारू सस्ती कर रही है जो कि सरकार की नाकामी दर्शाती है ၊
पुतला दहन करने वालों में कुलदीप पंवार , मोनू नौडियाल ,राजेन्द्र डोभाल ,ममता उनियाल ,संतोष आर्य , नरेन्द्र रमोला ,दर्शनी रावत सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ၊


