पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने की टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी  :- गत दिवस देर सांय सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने जिला कार्यालय सभागार में टिहरी झील माहोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होनेे कहा कि महोत्सव के आयोजन में धन की कमी आड़े नहीं आयेगी । महोत्सव के लिए 2.5 करोड़ की धनराशि जारी की जायेगी। श्री जावलकर ने कहा कि टिहरी झील व आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों की अपार सम्भावनायें है। जिसको वास्तविक रुप में साकार करना व मूर्त रुप देना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि टिहरी झील महोत्सव केवल महोत्सव नहीं बल्कि पर्यटन सम्बन्धी सम्भावनाओं को को मूर्त रुप देकर क्षेत्र में लोगो की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है इस हेतु टिहरी झील माहेत्सव में आने वाले देश व विदेशी मेहमानों के आदर-सत्कार यहाॅ की परम्परा के अनुसार ही तो ताकि टिहरी जनपद को विश्वपटल पर वो ख्याति प्राप्त होनी चाहिए जिसका वो हकदार है । सचिव ने नेशनल व इण्टरनेशनल होटल ग्रुप को महोत्सव में आंतंत्रित कर जिलाधिकारी डाॅ.वी.षणमुगम को फूड काॅर्ट के लिए जगह चिन्हित करने को कहा। वहीं महोत्सव में गढ़वाली फैशन शो का भी आयोजन किये जाने के निर्देश दिये हैं। इसके उपरान्त सचिव ने महोत्सव आयोजन स्थल कोटी कालोनी पंहुचकर स्थालीय कार्यो का जायजा लिया।
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि इस बार 17 से 19 मार्च तक महोत्सव होगा, जिसमें होप आन-होप ऑफ बसें, ई-कार्ट, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, गोल्फ कार, सफारी आदि पर्यटकों के उपलब्ध रहेगी। उन्होने जनपद के रमणीक स्थलों, मंदिरों, पर्यटक स्थलों को सूचीबद्ध करते हुए आवागमन हेतु रुट प्लान तैयार करें । वहीं महोत्सव में आने वाले पर्यटको को पूछताछ में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु एक कन्ट्रोल रुम स्थापित करने के निर्देश दिये है। साथ ही प्रचार-प्रसार के दौरान इनक्वाईरी कन्ट्रोल रुम का सम्पर्क नम्बर आदि को प्रचार सामग्री में अनिवार्य रुप से दशायें। उन्होने पर्यटन अधिकारी को महोत्सव के दौरान आसपास के होम स्टे को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिये है ताकि पर्यटकों को गांवों का भ्रमण के साथ ही रात्रि विश्राम कराया जा सके। इस असवर पर जिलाधिकारी डाॅ.वी. षणमुगम ने कहा कि महोत्सव स्थल पर बनाये जाने वाले पाण्डाल में जर्मन हेंगर का प्रयोग किया जायेगा साथ ही 40 टेंट एडवेंचर हेतु, टेंट कालोनी व पोगोडा आदि भी अस्थायी तौर पर स्थापित किये जायेंगे। महोत्सव में उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक जोन की चार टीमें, साउथ जोन और इस्र्टन जोन की चार-चार, वेस्र्टन जोन की दो टीमों के अलावा राष्ट्रीय व स्थानीय कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे । इसके उपरान्त सचिव ने महोत्सव आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थल के समतलीकरण के साथ दिवार आदि कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा क आयोजन स्थल पर किये जा रहे कार्यो में गुणवत्ता जरुरी हैं। इस अवसर पर एसएसपी डाॅ योगेन्द्र सिंह रावत, सीडीओ अभिषेक रुहेला, डीएफओ कोको रोसे, सीएमओ डाॅ मीनू रावत, उपजिलाधिकारी एफआर चैहान, डीडीओ आनन्द सिंह भाकुनी, सीओ जूही मनराल, ईई लोनिवि केएस नेगी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्बा एमएन जोशी सहित समितियों के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top