स्थानीय महिला ने दिया ईमानदारी का परिचय , रुपयों से भरा बैग पहुंचाया थाने

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह

पौड़ी :  जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत सड़क पर एक रुपयों से भरा पर्स स्थानीय महिला को मिला। जिसने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पर्स विदेशी स्वामिनी को लौटा दिया। 
      लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर एक महिला थाने पहुंची। उसने पर्स दिखाते हुए बताया कि यह पर्स उसको सड़क पर गिरा मिला है। जिसमें नकदी और अन्य दस्तावेज रखे हैं। जो भारतीय मूल के नहीं लग रहे हैं। पुलिस ने तत्काल पर्स की जांच की। देखा कि पर्स में रखे कागजात विदेश के हैं। कागजों के आधार पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि यह पर्स किसी विदेशी का है। जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल विदेशी को सर्च किया। मौके पर बुलाकर पर्स की शिनाख्त कराई। कन्फर्म करने के बाद पुलिस ने पर्स विदेशी को लौटा दिया। पर्स मिलने पर विदेशी ने बताया कि वह इजराइल की रहने वाली है। होटल जाते समय उसका पर्स रास्ते में कहीं गिर गया था। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान थी। पर्स मिलने पर उसने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। वहीं पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देने वाली महिला की सराहना की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top