कांग्रेस में प्रीतम सिंह की नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद जिलाध्यक्षों ने किया टीमों का गठन

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में प्रीतम सिंह की नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद संगठन को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिगत जिलाध्यक्षों ने भी अपनी-अपनी टीमों को विस्तार देना शुरू कर दिया है। इसी दिशा में देहरादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सागर बिष्ट को डोईवाला ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कविन्द्र इष्टवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार की तानाशाही रवैये के कारण आम जनता का विश्वास इस सरकार से उठ गया है और धीरे-धीरे कांग्रेस की तरफ जनता का रूझान बढ़ रहा है। कविन्द्र इष्टवाल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने कि दिशा में कार्य करते हुए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं और युवाओं को जोड़ते कार्य करना पडेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार का मनमुटाव छोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूती देने की दिशा में कार्य करना होगा। इस अवसर पर धनवीर राणा, आशीष खत्री,पंकज जोशी, अरूण पाल, रानू चौहान, दिनेश पाल, विपिन रावत, शुभम् ध्यानी, सचिन देवरानी, अंकुर नेगी, पद्म सिंह विपिन कंडारी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top