रिपोर्ट : भगवान सिंह
सतपुली के दंगलेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने किया महाभिषेक ।
सतपुली - महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विकासखंड जयहरीखाल में स्थित दंगलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा । मन्दिर पहुँचकर शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया और प्रसाद ग्रहण किया ।
मन्दिर प्रांगण में महिला मंगल दलों द्वारा कीर्तन भजन किया गया वही मन्दिर समिति द्वारा शिवभक्तों के भगवान भोलेनाथ के प्रसाद की व्यस्था की गयी ।
इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, डबल मियां, मुकेश चन्द, अमन रावत, महेश, सहित सभी शिवभक्त उपस्थित रहे ।


