रिपोर्ट : वीरेन्द्र सिंह
महाशिवरात्रि के महापर्व पर आज उपला गाजणा क्षेत्र के नालेश्वर मंदिर परिसर कमद मे क्षेत्र के ग्रामोत्थान सेवा समिति एवं नालेश्वर मंदिर समिति के निमंत्रण पर महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण पौराणिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त गाजणा क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव कनकपाल परमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, कांग्रेस सचिव किशन सिंह पंवार, पूर्व प्रधान गुलराज सिंह, क्षेत्र पंचायत न्यूगांव राहुल ढोंण्डियाल रविन्द्र पंवार, दिनेश राणा, साधन नेगी सहित समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही।


