एसडीएम निर्मला बिष्ट ने व कोतवाल संजय पाठक ने शिवरात्रि पर दस दिन तक लगने वाले मेले का किया निरीक्षण

Uk live
0


रिपोर्ट : गणेश पुजारा
चम्पावत : एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं कोतवाल संजय पाठक ने किया चकरपुर सीमांत क्षेत्र में शिवरात्रि के उपलक्ष में लगने वाले 10 दिवसीय मेले का निरीक्षण ၊
सीमांत क्षेत्र चकरपुर में बनखंडी महादेव मंदिर में लगने वाले 10 दिवसीय मेले का निरीक्षण आज एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं कोतवाल संजय पाठक के सानिध्य में किया गया जिसमें मेला कमेटी अध्यक्ष  एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट द्वारा  हिमालय 10 दिन में लेस निरीक्षण किया आज एसडीएम निर्मला बिष्ट, कोतवाल संजय पाठक के सानिध्य में किया गया जिसमें मेला कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट द्वारा संचालन किया गया  ၊कोतवाल संजय पाठक ने सभी बाहर से आए एवं क्षेत्र के व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए साथ ही यह भी बताया कि बाहर से आए जितने भी व्यापारी बंधु हैं वह अपना पहचान पत्र या आधार कार्ड अवश्य साथ में रखे और शांति व्यवस्था बनाने में पुलिसकर्मियों का सहयोग करें ၊ एसडीएम निर्मला बिष्ट द्वारा निर्देशित किया गया कि पॉलीथीन का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और सभी व्यापारियों से यह भी कहा कि वह रोड से हटकर अपनी दुकानें लगाएं जिससे कि यातायात भी बाधित ना हो ၊
 मेले का सफल आयोजन हो इसके लिए कानून कमेटी और प्रशासन सभी का सहयोग व्यापारी  बंधु लोग करें इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट ,  मेलाकमेटी के महामंत्री सुधीर कुमार वर्मा, कमेटी कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट ,कमान सिंह जीना ,जीवन सिंह पोखरिया ,गोविंद सिंह पोखरिया, पंकज मेहता, किशनचंद कुकु भाई ,पूर्व प्रधान संदीप सिंह राणा ,वरिष्ठ समाजसेवी बिक्रम प्रसाद, अजय पोखरिया एवं समस्त कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियोंयों को कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मेले संबंधी अन्य जानकारियां भी दी गई ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top