यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा केंद्रों में विद्युत कटौती में लापरवाही न बरतने के लिए, अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया।
जिला अधिकारी ने परीक्षार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही ,
परीक्षाओं मे विद्युत कटौती की बिल्कुल भी लापरवाही न बरतने के लिए अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया।
यूपी के रामपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को पढ़ाई एवं परीक्षा के दौरान अनावश्यक विद्युत कटौती की समस्या के निराकरण के लिए जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंताओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि परीक्षा अवधि एवं निर्धारित रोस्टर के दौरान अनावश्यक रूप से विद्युत कटौती नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी रामपुर ने स्पष्ट किया कि जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी मॉनिटरिंग जनपद एवं प्रदेश स्तर से की जा रही हैं। अनावश्यक विद्युत कटौती के कारण सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग प्रभावित हो रही है जिससे मोनिटरिंग के दौरान अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं अनावश्यक विद्युत कटौती के कारण परीक्षा केंद्रों पर एवं बच्चों को अपनी तैयारी करने के दौरान कोई समस्या नहीं होनी चाहिए अन्यथा विभागीय अधिशासी अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मर एवं लाइन में फाल्ट की समस्या को त्वरित रूप से समाधान कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।


