यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बड़ी ,तीन मामलों में आजम खान की अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज
यूपी के रामपुर में सपा सांसद आज़म खाँन की एक बार फिर बड़ी मुश्किलें तीन मामलों में आज़म खाँन की अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज एक मामले में मिली राहत शत्रु संपत्ति मामले में आजम खाँन को मिली जमानत तो वही पड़ोसी आरिफ रज़ा खाँन वाले मुकदमें में धारा 82 की हुई कार्यवाही साथ ही गैर जमानती वारंट भी हुए जारी
तीनों मामलों में ADJ 6 न्यायाधीश श्री धीरेंद्र कुमार की कोर्ट ने अंतरिम बेल की खारिज
सांसद आजम खान एवं विधायक तंजीन फातमा के द्वारा अपने बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड एवं पासपोर्ट बनवाने एवं इस्तेमाल से संबंधित मामले में अंतरिम जमानत पर हुई थी 2 घंटे बहस
दो जन्म प्रमाण पत्र वाले मामले में सांसद आजम खान चार्जशीट रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट गए थे जिसको माननीय उच्च न्यायालय ने रद्द करने से मना कर दिया गया था
MP - MLA स्पेशल कोर्ट ADJ - 6 न्यायाधीश श्री धीरेंद्र कुमार के कोर्ट में लगी थी अंतरिम जमानत याचिका
अन्तरिम ज़मानत याचिका खारिज होने से आज़म की परिवार सहित बड़ी मुश्किलें
राम औतार सिंह सैनी सरकारी वकील ने मीडिया को बताया।


