कोटद्वार पुलिस ने अस्सी वर्षीय वृद्वा को मिलाया परिजनो से

Uk live
0


रिपोर्ट : भगवान सिंह
जनपद पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार पुलिस ने 80 वर्षीय वृद्ध महिला को मिलाया परिजनों से

जनपद पौड़ी गढ़वाल की कोतवाली कोटद्वार में नियुक्त उ.नि.(वि.श्रे.) कृपाल सिंह एवं कानि0 सोनू कुमार आज दिनांक 24.02.2020 को नजीबाबाद चौक में यातायात ड्यूटी कर रहे थे, ड्यूटी के दौरान दो स्कूली छात्राओं प्रिया और दीप्ति बिष्ठ द्वारा उक्त यातायात पुलिस कर्मियों के पास एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष को लेकर आयी और बताया कि बुजुर्ग महिला अपनी कमजोर याद्दाश्त के कारण शायद अपने घर का रास्ता भूल गई है । आप इनकी सहायता कर दो, उक्त पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को पानी पिलाकर अपनेपन का एहसास दिलाकर उनका पता जानने की कोशिश की ताकि उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाए, तो वृद्ध महिला द्वारा याद करके अपना नाम कौसल्या देवी पत्नी रघुवीर सिंह बताया काफी पूछने पर भी वह अपना पता नही बता पायी तो पुलिस कर्मियों द्वारा वृद्ध महिला को ई रिक्शा से जगह- जगह ले जाकर कोटद्वार की आम जनता से पहचान कराने का प्रयास कराया गया । आम जनता के कुछ लोगों ने उक्त बुजुर्ग महिला को पहचान लिया और बताया कि ये सावित्री देवी पत्नी राकेश राणा नजीबाबाद रोड की सासु माँ है और एक व्यक्ति उक्त पुलिस कर्मियों को सावित्री देवी जी के घर ले गया घर पहुंचते ही बुजुर्ग महिला ने अपने घर को पहचान लिया और परिवार जनों से मिलकर खुश हुई। कोटद्धार यातायात पुलिस के इस काम की स्थानीय जनता और वृद्ध माता जी के परिवार जनों के काफी सराहना की और उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top