यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
आगामी महाशिवरात्रि के पर्व आने पर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते ,पुलिस अधीक्षक रामपुर
यूपी के रामपुर मे पुलिस अधीक्षक, सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आने पर रठौण्डा स्थित शिवमंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया सीसीटीवी कैमरे चेक किए पुलिस पेट्रोलिंग सम्बन्धी दिये आवश्यक दिशा निर्देश-
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक, रामपुर सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत रठौण्डा स्थित शिवमंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मंदिर के पुजारी एवं कमेटी के सदस्यों से वार्ता की गयी। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के अन्दर जाने वाले मुख्यद्वार एवं बाहयद्वार पर सीसीटीवी कैमरे, मुख्य-मुख्य चैराहों पर बैरिकेटिंग चेक किया एवं पुलिस डयूटियाॅ और पुलिस पेट्रोलिंग सम्बन्धी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
और वहां मौजूद सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी और उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


