वन माफिया सक्रिय , दर्जन भर आम के पेड़ काटे , डीएफओ ने की कार्यवाही

Uk live
0


यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट

वन माफिया सक्रिय, दर्जन भर आम के पेड़ काटे, डीएफओ ने की कार्यवाही। 

  यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पिछले दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे सूबे के प्रत्येक जनपद मैं करोड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाए जाने का संकल्प लिया गया था इसी क्रम में जनपद रामपुर में भी बड़ी तादाद में जगह-जगह पौधे लगाए गए थे लेकिन यहां पर मुख्यमंत्री की इस कवायद को ठेंगा दिखाते हुए वन माफियाओं ने अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए आम के बाग मैं लगे दर्जनभर आम के हरे भरे पेड़ों को काटकर सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ा डाली है।


 रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोरी गेट पर आम का एक हरा भरा बाग है इस बाग से सटे मार्ग पर प्रतिदिन जनपद के छोटे बड़े अधिकारियों की आवाजाही रहती है वन माफिया ने अधिकारियों की परवाह किए  बगैर मनमाने ढंग से इस बाग मैं लगे दर्जनभर आम के हरे भरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण से जुड़े नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा डालें हालांकि यह बात अलग है की जैसे ही पेड़ काटने की जानकारी डीएफओ को मिली तो वह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और इस संबंध में वन माफिया के खिलाफ कड़ा एक्शन लिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जिला वन अधिकारी एके कश्यप के मुताबिक जनपद में इन दिनों वन माफिया सक्रिय हैं और वह प्लाटिंग के लालच में हरे भरे पेड़ों को काटने पर उतारू है पिछले दिनों इस आम के बाग मैं लगे कई हरे भरे पेड़ों को काटा गया था जिस पर उनके द्वारा एक्शन लेते हुए कार्यवाही की गई थी और इस मामले में दो बार बाग स्वामी पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा चुका है फिर भी तीसरी बार आम के पेड़ काटे गए हैं इस बार बाग स्वामी को बख्शा नहीं जाएगा इसके लिए उनके स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top