यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : दस हजार रुपये लूट ले जाने वाला एक लूटेरा गिरफ्तार
आज दिनांक 09-02-2020 को थाना सिविल लाइन रामपुर पर अंजू सिंह पत्नी उमेश सक्सेना निवासी मोहल्ला नसीराबाद कस्बा व थाना मिलक रामपुर द्वारा थाना सिविल लाइन पर सूचना दी कि दिनांक 07-02- 2020 को थाना सिविल लाइन से रिक्शा में बैठकर शाहबाद गेट की ओर जा रही थी तभी पैंटालून के शोरूम के सामने एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और झपट्टा मारकर बैग छीन कर फरार हो गया।
सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 35/20 धारा 392 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ था।
इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर उक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त अली मोहम्मद पुत्र शादाब निवासी खजाना का कुआं थाना गंज जनपद रामपुर को लूट में प्रयोग की गई मोटर साइकिल सिटी -100 के साथ अंबेडकर पार्क के सामने से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से दस हजार रूपये व बैग में रखे अन्य कागजात बरामद हुए।


