तेज रफ्तार के चलते बुलेट सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत , सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बुलेट

Uk live
0


यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट

सड़क हादसे में तेज रफ्तार के चलते  बुलेट बाइक सवार तीन की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बुलेट बाइक

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के किरा के पास रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बुलेट, बुलेट पर 3 लोग सवार थे जो अपने घर सेविया कला से शाहबाद जागरण के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण सामने खड़े ट्रक देखकर मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और बुलेट ट्रक में जा घुसी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को मिलक सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मरने वाले तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे जो अपने रिश्तेदार के यहां जागरण में शामिल होने जा रहे थे। तीनों अलग-अलग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं बाबू दिल्ली का रहने वाला है रोहिताश मुरादाबाद का रहने वाला है रामवीर शाहबाद का रहने वाला बताया जा रहा है इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ၊


मृतक के भाई ने बताया बुलेट सवार 3 युवक सेविया कला से शाहबाद जागरण देखने जा रहे थे मिलक किरा के पास तीनों युवक खड़े ट्रक में घुस गए जहां उनको मिलक सीएससी ले ले जाया गया डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया तीनों आपस में रिश्तेदार हैं၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top