आगामी 16 दिसम्बर को पूरे जनपद में मनाया जायेगा बिजय दिवस

Uk live
0
ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आगामी 16 दिसम्बर को जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में विजय मनाया जायेगा। विजय दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ.वी.षणमुगम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विजय दिवस की तैयारियों के लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। 1971 के युद्व में शहीदों को श्रृदांजलि अर्पित करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर श्रृदांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेजयल, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं हेेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सामारोह में जनपद के सम्मानित, प्रबुद्व, वर्तमान एवं भूतपूर्व जनप्रतिधि, नागरिक मंच, व्यापार मण्डल इत्यादि के सम्मानित व्यक्तियों को अनिवार्य रुप से बुलाया जाय इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव या भूलचूक न होने पाये। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयार की गयी रुपरेखा के बारे में जानकारी दी। जिसमें प्रातः 09 से 10 बजे तक बच्चों द्वारा हनुमान चौक से युद्व स्मारक तक प्रभात फेरी, 10 से 10.30 बजे तक युद्व स्मारक में आगन्तुकों का आगमन एवं अनके द्वारा शहीदों को श्रृदांजलि अर्पण, 10.30 से 10.45 बजे तक मुख्य अतिथि का आगमन, शहीदों को पुष्पचक्र अर्पण एवं श्रृदांजलि के साथ 199 फील्ड रेजीमेंट द्वारा शहीदों को गार्ड आॅफ आॅनर, 10.45 से 11.15 बजे तक समारोह में देशभक्ति गीत गायन तथा 11.15 से 11.45 बजे तक 1971 के युद्व की वीरांगनाओं का सम्मान, वीरता पदक धारक पूर्व सैनिकों का सम्मान, युद्व में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्मान एवं विद्यालयी छात्रों को पारितोषिक वितरण शामिल है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, डीएफओ कोको रोसे, सीएमओ भागीरथी जंगपांगी, एसडीएम टिहरी फींचाराम चैहान, एसडीएम धनोल्टी रविन्द्र ज्वांठा, एसडीएम नरेन्द्र नगर मुक्ता मिश्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लै.कर्नल सीबीएस बिष्ट, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ पीएस रावत, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एसपी सेमवाल, डीएसओ मुकेश, युवा कल्याण अधिकारी मुकेश चन्द्र डिमरी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, ईई जल निगम आलोक कुमार, ईई लोनिवि प्रन्तीय खण्ड के.एस. नेगी, जिला सेवायोन अधिकारी विक्रम के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top