विकासखण्ड ताड़ीखेत में राड्स द्वारा गठित नई उड़ान आजीविका सहकारिता समिति पिपली की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया

Uk live
0

  अल्मोड़ा  -एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अंतर्गत विकासखंड ताड़ी खेत में तकनीकी संस्थान रॉड्स रानी चोरी टिहरी गढ़वाल द्वारा गठित नई उड़ान आजीविका स्वायत्त सहकारिता समिति पिपली की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी  आनंद राम जी  सहायक प्रबंधक जेंडर एवं संस्थाएं ज्ञानेंद्र चौहान तकनीकी संस्था समन्वयक धर्मेंद्र सिंह पवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें तकनीकी संस्था RADS के तकनीकी समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह पवार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों विशेषकर कृषि एवं पशुपालन किए जाने हेतु वैज्ञानिक पद्धति को अपनाकर अपनी आजीविका बढ़ाने हेतु सभी सदस्यों को प्रेरित किया साथ ही उनके द्वारा प्रत्येक समूह में लघु एवं कुटीर उद्योग को अपनाते हुए अपनी आजीविका बढ़ाने पर विशेष ध्यान एकत्रित किया इस अवसर पर उद्यान अधिकारी तारीखेत श्री इंद्र लाल जी द्वारा उद्यान विभाग से चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की उद्यान विभाग द्वारा छोटे पोली हाउस पर  90 प्रतिशत तथा बड़े पॉलीहाउस पर 80% की सब्सिडी दी जा रही है तथा फूलों की खेती करने वाले काश्तकारों को मुफ्त में फूलों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही उद्यान विभाग द्वारा कंपोस्ट पिट बनवाकर ऑर्गेनिक खेती किए जाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है  इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री धन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष श्री ध्यान सिंह नेगी मंडल सचिव श्री प्रदीप बिष्ट  द्वारा भी महिलाओं को समूह के माध्यम से अपनी आजीविका बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस बैठक में कुल 370 महिला समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें लता मीना गीता चंपा नवीन गोकुल सुरेश उपस्थित रहे!

Team uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top