अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड ताड़ीखेत में नई क्रान्ति आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक सभा बैठक का आयोजन किया गया

Uk live
0

अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड ताड़ीखेत में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अंतर्गत नई क्रांति आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए सभी समूह सदस्यों को लघु एवं कुटीर उद्योग कर अपनी आजीविका बढ़ाए जाने के विषय में जानकारी दी गई जिसमें तकनीकी संस्था समन्वयक धर्मेंद्र सिंह पवार द्वारा अवगत कराया गया कि सहकारिता  क्षेत्र में परियोजना द्वारा कृषकों की आजीविका बढ़ाने के लिए 15 एलडीपीई टैंक का निर्माण किया गया है साथ ही 250  नाली बंजर भूमि में चारा घास एवं 250 नाली बंजर भूमि में फलदार वृक्ष लगाए गए हैं साथ ही सहकारिता द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में एक कलेक्शन सेंटर एवं दो मिनी कलेक्शन सेंटर का निर्माण किया गया है साथ ही पवार जी द्वारा यह भी अवगत कराया गया की प्रत्येक समूह  को लघु उद्योग से जोड़ा जाएगा एवं प्रत्येक समूह सदस्यों को लघु एवं कुटीर उद्योग के माध्यम से उनकी आजीविका  बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ၊

 इस अवसर पर जिला प्रबंधन इकाई से श्री  ज्ञानेंद्र चौहान जी सहायक प्रबंधक जेंडर एवं संस्थाएं उपस्थित रहे सर्वप्रथम खंड विकास अधिकारी श्री आनंद राम जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया ၊
Team uk live

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top