Jyoti dobhal
नई टिहरी - आज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बौराड़ी / टेलीमेडिसीन का
जिलाधिकारी सोनिका द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ၊
निरीक्षण में डियम ने अस्पताल के सभी वार्डों में जाके मरीजों का हाल चाल पूछा , महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, डिलीवरी वार्ड में जब जिलाधिकारी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तो जिला अस्पताल मे एडमिट हुए मरीज जिलाधिकारी को देख के काफी खुश हो उठे।
जिलाधिकरी द्वारा अस्प्ताल के स्टाफ को आदेश दिये गए कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो और मरीजों को कोई परेशानी ना हो ।
जिलाधिकरी द्वारा पूर्व में खोली गयी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजना
हैलो डॉ 555 सेवा तथा टेलीमेडिसन सेवा
का भी औचक निरीक्षण किया जिसमे जिलाधिकारी द्वारा इन योजना के तहत सभी कार्यों को सुचारु ढंग से चलाने ओर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गये ၊
मौके पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सी. एम. एस, डॉ अमित रॉय, डॉ, राखी गुसाईं, जिला अस्पताल के प्रशस्त बिष्ट भी मौजूद थे।
Team uk live


