ज्योति डोभाल
नई टिहरी- जहां एक ओर उत्तराखण्ड सरकार खेल को बढ़ावा देने के दावे करती है वहीं दूसरी ओर सच्चाई कुछ और ही देखने को मिल रही है ၊ हम बात कर रहे हैं नई टिहरी स्थित एकमात्र खेल स्टेडियम की जिसकी हालत बद से बदतर हो गई है ၊ आपको बता दें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पर्यटन मंत्री एवं टिहरी से विधायक रहे दिनेश धनै ने 2016 में इस स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए तथा इसके चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण के लिए हरीश रावत सरकार से 06 करोड़ की डीपीआर बनवाई थी जिनमें से दो करोड़ अवमुक्त भी करा दिया गया था जिससे पहले चरण का काम भी हो गया था परन्तु 2017 में बीजेपी की सरकार बनते ही दूसरे चरण का पैसा अवमुक्त नही हो पाया जिससे कि तीन चरणों में आने वाला पैसा एक चरण में ही सिमट गया और स्टेडियम का विस्तारीकरण नही हो पाया ၊
तब से यहां पर खेल सम्बन्धी कोई कार्य न होने से यह स्टेडियम नशेड़ियों का अड्डा बनकर रह गया और स्टेडियम की हालत बद से बदतर होती चली गई पहले चरण के पैसे से जो कार्य हुआ भी था वो रखरखाव की कमी के चलते जर्जर हालत में पहुंच चुका है ၊
कई जगह कांच टूटे पड़े हैं तो अन्दर जाने का मुख्य दरवाजा भी उपद्रियों ने तोड़ डाला जो स्टेडियम के दर्द को बयां कर रहा है ၊
मेरे मंत्री रहते हुये मैने बजट स्वीकृत करवा दिया था जिसमें एक चरण के पैसे से विस्थापन और कुछ हद तक विस्तारीकरण भी हुआ परन्तु वर्तमान सरकार और विधायक की गलत नीतियों के चलते स्टेडियम की ये हालत हुई है ( दिनेश धनै पूर्व पर्यटन मंत्री कांग्रेस सरकार )
बड़े ही खेद का विषय है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जब यहां पर खेलने को स्टेडियम ही नही रहेगा तो यहां का बच्चा अपनी प्रतिभा कहां पर दिखायेगा अगर स्टेडियम का विस्तारीकरण नही होता है तो हमारा एकता मंच आन्दोलन को बाध्य होगा ( आकाश कृषाली राज्य आन्दोलनकारी एवं अध्यक्ष एकता मंच)
देखिये कांग्रेस सरकार ने तीन चरणों में बजट जारी करना था परन्तु उसके तुरन्त बाद बीजेपी सरकार आ गई जिस कारण एक चरण के बाद पैसा जारी नही हो पाया जिस कारण कार्यदायी संस्था ने काम बीच में ही रोक दिया ( राकेश राणा पूर्व अध्यक्ष युवा कल्याण विभाग)
Uk live


