चम्बा - टिहरी जिले के केंद्र बिंदु चम्बा के गुलडी मैं आल वेदर निर्माण मैं टनल का कार्य सुरु होने से अब चम्बा मैं लोगो के अलावा आने जाने वाले लोगो को जाम से निजात मिलेगी।
आपको बता दे कि चम्बा मैं टनल का कार्य सुरु हो चुका है। 440 मीटर निर्माणाधीन टनल से जहां जाम से निजात मिलेगी यही चार धाम जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।निर्माणाधीन एजेंसी का कहना है टनल का कार्य सुरु हो चुका है। जो कि लगभग 1 साल तक पूर्णतया बन जायेगी। यहीँ चम्बा के लोगो का कहना है टनल बनने से लोगो को इसका लाभ मिलेगा।
आपको बता दें यह टेक्नोलॉजी ब्रिटिश टेक्नोलॉजी पर आधारित है इस टनल के बनने से जहां ऋिषिकेश से चम्बा की दूरी कम हो जायेगी वहीं चम्बा में आये दिन गाड़ियों के जाम और बोझ से मुक्ति भी मिल पायेगी ၊व्यापार मण्डल अध्यक्ष चम्बा का कहना है कि चम्बा में गाड़ियों के जाम से चम्बा बदसूरत होता जा रहा था और गन्दगी , धूल से रहना दूभर हो रहा था ये अच्छी खबर है चम्बावासियों के लिए
वहीं निर्माणाधीन कम्पनी के ठेकेदार मदनलाल का कहना है कि काम तीव्र गति से चल रहा है इसलिए लगभग एक साल के अन्दर काम पूरा हो जायेगा ၊
बलवन्त रावत चम्बा
Uk live


