नई टिहरी नगरपालिका सभागार मे नाटक का मंचन

Uk live
0


नई टिहरी- नई टिहरी के नगरपालिका सभागार में आज जिला प्रशासन द्वारा पोलिंग पार्टियों के द्वितीय ट्रेनिंग के दौरान नाटक के मंचन द्वारा पोलिंग के बारे में समझाया गया , जिसमें पोलिंग पार्टियों में शामिल टीचरों ने ही हिस्सा लिया एवं पेक्टिकली पोलिंग पार्टियों को समझाया ၊
मुख्य विकास एवं चुनाव अधिकारी आशीष भट्गाई ने बताया कि नाटक के मंचन का मुख्य उद्देश्य पोलिंग पार्टियों को पोलिंग के बारे मे ,vv pat के बारे में , किस तरह से मतदान को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जाये के बारे में नाटक के माध्यम से विस्तार से समझाया गया जिससे पोलिंग पार्टियों को जल्दी से समझ में आ सके और उन्हे कोई दिक्कत न आये ၊
वहीं जल संस्थान / नोडल अधिकारी सतीश चन्द नौटियाल ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की आज द्वितीय चरण की ट्रेनिंग थी जिसमें पोलिंग पार्टियों को विस्तार से नाटक के माध्यम से बताया गया जिससे उन्हे कम समय में ज्यादा से ज्यादा समझाया जा सके और चुनाव कराते समय किसी प्रकार की दिक्कतें न आये ၊
नाटक की अगुवाई नोडल अधिकारी सतीशचन्द नौटियाल ने की ၊



Jyoti dobhal uk live tehri

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top