राजशाही खत्म करने और टिहरी की जनता को न्याय दिलाने के लिए रणसिंहा पर वोट डाले

Uk live
0

नई टिहरी- नई टिहरी में टिहरी लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी गोपालमणि महाराज ने आज जनसभा की जिसमें उन्होने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है ၊ कहा कि बीजेपी  अपने पिछले चुनावी वादे ही पूरे नही कर पाई तो इस समय क्या करेगी ၊
बीजेपी पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा हिन्दुत्व की बात करने वाली बीजेपी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नही दिला पाई जबकि केन्द्र में उनकी बहुमत की सरकार थी उसके बाद भी उन्होने अपने कोई वादे पूरे नही किये ၊
आगे उन्होंने कहा कि एक कथावाचक को मां गंगा और गौ माता की रक्षा के लिए मैदान में उतरना पड़ रहा है जो कि बीजेपी की गलत नीतियों को दर्शाता है ၊ उन्होने कहा कि सारी मातायें गंगा और गौ रक्षा के लिए एक होकर मुझे संसद में भेजो ,गौमाता और गंगा की रक्षा के लिए मुझे संसद में जाना ही होगा तभी लोकतन्त्र मजबूत बनेगा ၊
लोगों से अपील करते हुये उन्होने कहा कि राजशाही खत्म करने और टिहरी की जनता को न्याय दिलाने के लिए रणसिंहा चुनाव चिन्ह पर वोट डाले , कहा कि ये लड़ाई टिहरी की जनता को राजशाही से मुक्त कराने की लड़ाई है ये लड़ाई गौमाता की रक्षा , गंगा मैय्या की रक्षा की लड़ाई है ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top