नई टिहरी 07 मार्च 2019 - आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में तैनात सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनको सौंपे गये दायित्वों के क्रियान्वयन से सम्बन्धित रिर्पोट तीन दिन के भीतर उपलब्ध करायें। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि जिन विभागाध्यक्षों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सूचना सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध नहीं करायी है वे तत्काल सूचना उपलब्ध करा दें। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषण किये जाने की तिथि से आचार संहिता लागू हो जायेगी। आचार संहिता के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रोएक्टिवली टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी एआरओ को निर्देश दिये कि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूट पाये इस हेतु त्वरित गति से कार्य करते हुए मतदाता सूची को 100 फीसदी सही रुप मे तैयार करें। साथ ही जनपद में ऐसे डार्क एरिया का विषलेशण करने के भी निर्देश दिये जहाॅ पर मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा हों ताकि उन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरुक किया जा सके। उन्होने सभी नोडल अधिकारियों को इलेक्शन मोड में रहने के निर्देश भी निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाताओं से यह भी अपील की है कि मतदाता किसी भी प्रकार की क्वैरी के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 या 18001804114 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मतदाता को जागरुक करने की अधिक से अधिक सम्भावनाओं/प्रचार-प्रसार पर विचार करते हुए इसे लागू करें।
ज्योति डोभाल टिहरी
ज्योति डोभाल टिहरी

