चारधाम परियोजना ऑल वेदर रोड़ के चौड़ीकरण कार्य में बिहार निवासी दो मजदूरों की दबकर मौत

Dineshlal thati
0
चारधाम परियोजना ऑल वेदर रोड़ के चौड़ीकरण कार्य में आज ऋषिकेश,चम्बा मार्ग में नागणी के पास एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है,जिसमे बिहार निवासी दो मजदूरों की दबकर मौत हो गयी है।दोनों मृतक युवा जिंनके नाम अजय और अमन बताये जा रहे हैं,जिसमें एक की उम्र 25 वर्ष और एक की 19 वर्ष बताई जा रही है,ये भयानक हादसा चट्टान टूटने से उसमे कार्य करने वाले मजदूरों के दबने से हुई,सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों के बार बार चेताने के बाद भी बीआरओ और कार्य करने वाले ठेकेदार ने लोगों की बातों को नजरअंदाज किया,कार्य करने वाली कम्पनी की मजदूरों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है,इस तरह की हृदयविदारक दुर्घटना दुःखद है,कम्पनी को कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को जरूर पुख्ता किया जाना चाहिए ताकि इस तरह की दुर्घटना न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top